Sonbhadra News : आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर चोपन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक
शनिवार को थाना परिसर में ओबरा एसडीएम विवेक कुमार की अध्यक्षता में आगामी त्योहार मोहर्रम पर्व को लेकर समस्त क्षेत्र के ताजियादारो से जानकारी प्राप्त की गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडे)विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद) । शनिवार को थाना परिसर में ओबरा एसडीएम विवेक कुमार की अध्यक्षता में आगामी त्योहार मोहर्रम पर्व को लेकर समस्त क्षेत्र के ताजियादारो से जानकारी प्राप्त की गई। वहीं एसडीएम विवेक कुमार ने समस्त ताजियादारों को हिदायत दी कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी न हीं किसी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन होगा। वही पुरानी परम्पपरा के अनुसार उसी रूट से जायेंगे जिस रूप से हमेशा जाते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए लोगों से कहा कि आगामी त्योहार मोहर्रम आपसी भाईचारे के साथ मनाएं किसी को भी कोई दिक्कत परेशानी हो तो तत्काल इसकी सूचना सीयूजी नंबर 9454404275 पर दे ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके पुलिस हर पल आपके साथ है अराजकता फैलाने वाले कत्तई बक्से नहीं जाएंगे। इस मौके पर अंजुमन सेक्रेटरी महफूज़ आरीफ़, ताजियादार हाजी ग्यासुद्दीन, इश्हाक अहमद, नन्हे मास्टर, वाहिद खान,अतहर कुरैशी, नसीम खान,अनीस अहमद, सरफुद्दीन ईदरीशी,आफताब खान, अफसर खान, उमरान अहमद,खलील अहमद,जाबिर अली ,अनवर गुलाम, मोहम्मद गनी व कस्बा इंचार्ज राम ज्ञान यादव,गुरमा चौकी इंचार्ज श्री प्रकाश, डाला चौंकी इंचार्ज धनश्याम तिवारी इत्यादि लोग मौजूद रहे।