Sonbhadra news : बिजली बिल माफी पंजियन कैम्प का हुआ शुभारंभ
उपभोक्ताओं से एक लाख बारह हजार रु जमा कर 15 विधुत उपभोक्ताओं का पंजियन करा कर जमा किया गया।

sonbhadra
6:12 PM, December 16, 2024
राकेश चौबे
- कैम्प के माध्यम से उपभोक्ताओं से 112000=00नगद धन राशि हुआ जमा
मारकुंडी सोनभद्र । सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सरकार की तरफ से चलाई जा रही बिजली बील माफी पंजियन के तहत सोमवार सलखन बिजली पावर हाउस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा कैम्प लगाकर बकाया बील उपभोक्ताओं का बील माफी पंजियन कराकर उपभोक्ताओं से एक लाख बारह हजार रु जमा कर 15 विधुत उपभोक्ताओं का पंजियन करा कर जमा किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्म रूप से अवर अभियंता अतुल कुमार दुबे, कैशियर भगीरथ इत्यादि सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।




