Sonbhadra News : 1 दिसंबर को आश्रम मोड़ पर लगेगा बिजली बिल राहत कैम्प
सरकार बिजली सरचार्ज माफी योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को राहत देने का आदेश जारी किया है जिससे कि बकायेदार आसानी से अपना बिजली बिल अदा कर सकेंगे। एसडीओ शिवम कुमार गुप्ता ने विभिन्न तिथियों में एक.....

sonbhadra
6:49 PM, November 30, 2025
एस0प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर । सरकार बिजली सरचार्ज माफी योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को राहत देने का आदेश जारी किया है जिससे कि बकायेदार आसानी से अपना बिजली बिल अदा कर सकेंगे। एसडीओ शिवम कुमार गुप्ता ने विभिन्न तिथियों में एक रोस्टर जारी कर राहत कैम्प का आयोजन किया है।
एक दिसंबर को आश्रम मोड़ पर बिजली राहत कैम्प लगेगा जहां उपभोक्ता अपना अपना बिल बिना सरचार्ज के जमा कर सकेंगे। इस आशय की जानकारी एसडीओ शिवम कुमार गुप्ता ने दिया।




