Sonbhadra news : आदिवासी व दलित बस्तियों में छठे दिन भी बिजली-पानी का संकट, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश
तेज आंधी और तूफानी हवाओं के बाद सलखन की आदिवासी बाहुल्य एवं दलित बस्तियों में छठे दिन भी बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
तेज आंधी और तूफानी हवाओं के बाद सलखन की आदिवासी बाहुल्य एवं दलित बस्तियों में छठे दिन भी बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

राकेश चौबे
मारकुंडी, (सोनभद्र)। क्षेत्र में आई तेज आंधी और तूफानी हवाओं के बाद सलखन की आदिवासी बाहुल्य एवं दलित बस्तियों में छठे दिन भी बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बाधित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नदी, नाले और तालाब सूखने की स्थिति में हैं, ऐसे में पशु-पक्षी भी पानी के लिए भटक रहे हैं। सलखन क्षेत्र के भठवां टोला, बैरहवां सहित कई बस्तियों में अंधेरा पसरा हुआ है और पानी की सप्लाई ठप पड़ी है।
प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह गौड़ ने बताया कि बिजली और पानी की समस्या के कारण पंचायत भवन में चल रहे विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “हर घर जल” योजना के तहत अब तक नियमित पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक-दो दिन के भीतर बिजली और पानी की व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
सम्बंधित खबर