Sonbhadra News : मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा में प्रबंध समिति का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न
वहीं सदस्य के रूप में मुन्नी यादव, बच्चा यादव, इंद्रजीत सिंह एवं गुलाब सिंह सहित कुल 11 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

sonbhadra
7:57 PM, October 31, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । मोती सिंह इंटर कॉलेज, धौरहरा, करमा, सोनभद्र की प्रबंध समिति के निर्वाचन में शनिवार, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सभी पदाधिकारी एवं सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. फौजदार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर रामनारायण जायसवाल, प्रबंधक पद पर शैलेन्द्र कुमार सिंह, उपप्रबंधक पद पर रामजी मौर्य, कोषाध्यक्ष पद पर सभाजीत सिंह एवं ऑडिटर पद पर स्वागतम सिंह निर्विरोध चुने गए।
वहीं सदस्य के रूप में मुन्नी यादव, बच्चा यादव, इंद्रजीत सिंह एवं गुलाब सिंह सहित कुल 11 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारियों द्वारा घोषणा की गई कि उपर्युक्त सभी प्रत्याशियों को प्रबंध समिति के निर्वाचन में निर्विरोध निर्वाचित माना जाता है। निर्वाचन के बाद विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और विद्यालय के विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई।




