Sonbhadra News : धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 6 पर कार्रवाई, मुकदमा दर्ज़
पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष राम मनोहर की तहरीर पर थाना करमा में मु0अ0सं0 213/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

sonbhadra
6:11 PM, November 19, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र)। थाना करमा क्षेत्र के ग्राम कुचमरवा भैरोपुर में बुधवार सुबह करीब 8 बजे जमीनी विवाद एवं धान की कटाई को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद व मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना करमा पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पक्षों के कुल 06 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष राम मनोहर की तहरीर पर थाना करमा में मु0अ0सं0 213/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर गांव में शांति व्यवस्था कायम कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।




