Sonbhadra News : सम्पत्ति के लालच में पहाड़ से धक्का देकर किया था बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, दो महिलाएं गिरफ्तार
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पुर्व जंगल में मिले बुजुर्ग दम्पत्ति के शव मामले में पुलिस ने दो महिलाओं क़ो गिरफ्तार किया है....

sonbhadra
9:45 PM, March 26, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पुर्व जंगल में मिले बुजुर्ग दम्पत्ति के शव मामले में पुलिस ने दो महिलाओं क़ो गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि "चार दिन पूर्व चेरूई के जंगल में एक 65वर्षीय वृद्ध व एक 60वर्षीय महिला का अज्ञात बुजुर्गों का शव मिला था। शव के शिनाख्त के लिए पुलिस टीम लगातार लगी हुई थी। जांच मे पता चला की दोनों शव अदलहाट निवासी नारायण व उसकी पत्नी का है। मृतक नारायण 25वर्षो से मृतक महिला के साथ पति पत्नी की तरह रहता था जिससे एक बेटा भी है। मृतक का अपने पटीदारों से लेन-देन व संपत्ति का विवाद था। संपत्ति हड़पने के चक्कर में गिरफ्तार महिलाओं ने दंपति को एक ओझा से मिलवाने के बहाने चेरूई के जंगल में ले गई और पहाड़ से धक्का दे दिया जिससे बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई थी। पुछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि हम लोगों ने संपत्ति के लालच में नारायण व उसके पत्नी की पहाड़ से धकेल कर हत्या कर दिया था। बुधवार की रात पुलिस ने मीना देवी पत्नी मिट्ठू निवासी कोलना थाना अदलहाट व रेखा पत्नी राकेश निवासी कटौली थाना दुद्धी को मारकुण्डी घाट नीचे से गिरफ्तार किया है।"
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज सत्येन्द्र कुमार राय, चौकी प्रभारी चेरूई उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, हे0का0 प्रभु नारायण भारती, चौकी चेरूई, म0का0 नीलम थाना रॉबर्ट्सगंज और का0 दीपक साहू, थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल रहे।