Sonbhadra News : आठ दिवसीय क्रिकेट मैच का शुभारंभ
म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत जरहा गांव के अजीरेश्वर महादेव मंदिर स्थित मेला ग्राउंड में रविवार को आठ दिवसीय क्रिकेट मैच का शुभारंभ हो गया। मैच का उद्घाटन जरहा ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने फीता काट कर किया ।

क्रिकेट मैच का उद्घाटन करती जरहा ग्राम प्रधान सुशीला देवी
sonbhadra
7:19 PM, January 5, 2025
जनपद न्यूज ब्यूरो
बीजपुर (सोनभद्र) । म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत जरहा गांव के अजीरेश्वर महादेव मंदिर स्थित मेला ग्राउंड में रविवार को आठ दिवसीय क्रिकेट मैच का शुभारंभ हो गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि जरहा ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने फीता काट दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि मान सिंह गोड़ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर को माल्यापर्ण किया गया।वही सभी अतिथियों को भी माल्यापर्ण किया गया।क्रिकेट मैच कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत फूलो की मालाएं एवं शाल दे कर किया।मैच में कुल 12 टीमो ने प्रतिभाग किया।उद्धघाटन मैच बभनी एवं बीजपुर के बीच खेला गया।बभनी ने टॉस जीत कर बीजपुर को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया।दस ओवर के मैच को खेलते हुए बीजपुर की टीम ने शानदार 171 रन बनाए।बीजपुर के युवा खिलाड़ी अंकित कुमार ने 20 बाल पर 84 रन बनाए वही अर्श मोहमद ने 5 छक्के व 4 चौके की मदद से मात्र 20 बाल में 52 रन बना कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया वही बभनी की टीम ने संघर्ष करते हुए दस ओवर में सात विकेट पर 119 रन ही बना सकी।दूसरे मैच में केनवारी (छत्तीसगढ़) 10 ओवर में 4 विकेट पर 94 रन व नवानगर(मध्यप्रदेश) 10 ओवर में 8 वीकेट पर 87 रन ही बना सकी। जिससे केन्वारी छत्तीसगढ़ ने 7 रन से नवानगर मध्यप्रदेश को मात देकर मैच अपने नाम किया। अंपायर की भूमिका राहुल व जाकिर हुसैन ने निभायी।इस मौके पर अजीरेश्वर धाम समिति एवं सांस्कृतिक समिति के लोग व भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।




