रमेश/राजा (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र के आदेश के क्रम में आज बुधवार को दुद्धी ब्लॉक के दो गावों में धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान कैम्प का आयोजन बघाडू और अमवार सुगवामान में किया गया, जहाँ कैम्प में नोडल अधिकारी सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी नदारत रहे। दुद्धी ब्लॉक के बघाडू गाँव में आयोजित कैम्प में एडीओ आईएसबी को नोडल अधिकारी नामित किया गया था लेकिन पुरे कार्यक्रम से नोडल अधिकारी ही गायब दिखें। इस कैम्प के आयोजन के पहले दिन ही जिस तरह लापरवाही बतायी जा रही हैं उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी की आदेश को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। बता दें कि मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र ने आदेश दिया था कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान मिशन योजनान्तर्गत चयनित ग्रामों में धरती आबा अभियान जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर नामक कैम्प का आयोजन दिनांक-18.06.2025 से 30.06.2025 तक किया जाना है.जिसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, अधिवास प्रमाण-पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पी०एम० किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज (पीएमजेजेबीवाई / पीएमएसबीवाई) सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेशन, दिव्यांग पेंशन) रोजगार व आजीविका योजनाए (पीएमएनआरईजीएस, पीएम विश्वकर्मा मुद्रा लोन) महिला एवं बाल कल्याण (पी०एम०एम०वी०वाई०, आईसीडीएस लाभ, टिकाकरण) आदि से जनजाति समुदाय के व्यक्तियों को लाभान्वित किए जाने से सम्बन्धित शिविरों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। खण्ड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने बताया कि योजना के तहत लगने वाले कैम्प कि सूचना संबंधितों को जारी की गई हैं। 18 जून को पहले दिन दुद्धी ब्लॉक के दो गावों में कैम्प लगायी गई थी, यदि नोडल बघाडू में नही पहुंचे हैं तो फोटोग्राफ देखकर स्पष्टीकरण माँगा जायेगा।
इस संबंध में नोडल का पक्ष जानने के लिए उनके सेलफोन पर सम्पर्क किया गया लेकिन फोन नही लगने के कारण उनका पक्ष नही लिया जा सका।