जन चौपाल के दौरान उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा अभी तक पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने में शिथिलता बरती गयी है, वह तत्काल समस्या का निराकरण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में लापरवाही पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, सी0डी0पी0ओ0 दुद्धी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोषण वाटिका का निर्माण न किये जाने पर और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण न किये जाने पर मण्डलायुक्त ने सी0डी0पी0ओ0 दुद्धी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिया। जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराया जाना है, इसके लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है कि शीघ्र ही इस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकें। जब तक जल जीवन मिशन के तहत पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, तब तक टैंकर के माध्यम से लोगों को पीने हेतु शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। इस क्षेत्र में हमेशा शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए जल जीवन मिशन की योजना को सक्रिय व चालू कराया जायेगा, जिससे यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलता रहे। वहीं मंडलायुक्त ने जूट की बोरी में सिंगल यूज प्लास्टिक डालकर अभियान क़ो गति दिया।