Sonbhadra news : चकबंदी कार्य के दौरान ग्रामीणों ने राजस्व गांव अवई में रास्तें की उठाई मांग
मारकुंडी ग्राम सभा स्थित अवई राजस्व गांव देश की आजादी के बाद.भी मुख्य सम्पर्क मार्ग से अछुता है,कितने विधायक सांसद,मंत्री नेता आए शासन सत्ता बदला लेकिन आज तक को भी जनप्रतिनिधि नही सुलझा सके।

sonbhadra
5:23 PM, August 20, 2025
राकेश चौबे
★ आजादी के बाद भी राजस्व गांव अछुता मुख्य सम्पर्क मार्ग से
मारकुंडी सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम सभा स्थित अवई राजस्व गांव देश की आजादी के बाद.भी मुख्य सम्पर्क मार्ग से अछुता है,कितने विधायक सांसद,मंत्री नेता आए शासन सत्ता बदला लेकिन आज तक को भी जनप्रतिनिधि इस गांव की मुल समस्या को नहीं सुलझा सके गांव के तरफ मुख्य नहर दुसरी तरफ गांव सटे रेलवे लाईन इसी रेलवे लाईन और पगडंडियों के सहारे आज भी बड़े बुढे स्कुली बच्चे भी जान जोखिम में डाल कर चलने के लिए विवश है।
अवई राजस्व गांव चकबंदी मुआना के दौरान ग्रमीणों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों के सामने सामुहिक रुप सेे मुख्य सम्पर्क रास्ते के लिए आवाज उठाई तो अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आप सभी सहमति होगे तो रास्ता की समस्या नहीं रहेगी। इस आश्वासन से ग्रमीणों में अब आशा की एक बार पुनः उम्मीद जगी है जो अभी भविष्य के गर्द में है।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से रामलाल बर्मा कानुन गो, कौशल प्रसाद सहायक अधिकारी, जगदीश कुमार एस ओ सी, अनील कुमार ए सी ओ, कौशल प्रसाद सहायक चकबंदी अधिकारी अपने स्तर से खेतो की मालकियत के साथ खोते के फसलो का भी निरिक्षण किया।




