Sonbhadra News :टेढ़ा में दुर्गा पूजा एवं रामायण सीरियल 3 अक्टूबर से, तैयारी जोरो पर
टेढ़ा में दुर्गा पूजा एवं रामायण सीरियल 3 अक्टूबर से, तैयारी जोरो पर चल रही हैं -------

sonbhadra
2:17 PM, September 29, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गाँव में दुर्गा पूजा एवं रामायण सीरियल का आयोजन आगामी 3 अक्टूबर से किया गया हैं। नव युवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अवधेश यादव एवं सचिव चन्द्रमाणि यादव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा पूजा स्थल की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम अंतिम दौर में चल रहा हैं। रविवार को समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्थल को समतलीकरण करने का काम पूरा किया गया हैं तथा पूजा स्थल एवं पूजा पंडालो को सजाने का काम भी किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को सुबह कलश यात्रा के साथ दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के साथ पूजा की शुरुआत होगी और प्रतिदिन शाम को पर्दा पर रामायण सीरियल का प्रसारण किया जायेगा। इस दौरान संरक्षक गनपत यादव,उदय यादव महेश्वर प्रसाद यादव पीसी,त्रिवेनी यादव,संचालक ओमप्रकाश यादव,संगठन मंत्री नंदलाल यादव, गोविंद यादव सहित अन्य पूजा समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।




