Sonbhadra news : मथुरा वृंदावन के प्रेम मंदिर के थीम पर बना दुर्गा पंडाल श्रद्धालुओं को कर रहा आकर्षित
शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर सोनभद्र जिले में विभिन्न प्रकार के दुर्गा पूजा पंडालों को सजाया गया है जहां पर मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया गया है

sonbhadra
5:54 PM, October 1, 2025
मनोज वर्मा (संवाददाता)
रेनुकूट सोनभद्र । शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर सोनभद्र जिले में विभिन्न प्रकार के दुर्गा पूजा पंडालों को सजाया गया है जहां पर मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया गया है इसी के तहत रेणुकूट के सब्जी मंडी क्षेत्र में व्यापारियों के सहयोग से बनाया गया दुर्गा पंडाल भी किसी से कम नहीं है। यह पंडाल मथुरा के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की थीम पर तैयार किया गया है। आकर्षक लाइटिंग और सजावट से युक्त यह पंडाल श्रद्धालुओं को मथुरा नगरी जैसा अनुभव दे रहा है. बता दे की जय मा शेरावाली क्लब की तरफ से यह पंडाल कोलकाता से आए कलाकार और स्थानीय नवयुवकों ने इसे तैयार किया है. लाखों रुपए की लागत से बने यह पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी और खींच रहा है जिसमें नवदुर्गा स्थापित हैं इस पंडाल को लगभग 3 महीने से तैयार किया गया है जय मां शेरावाली क्लब के संरक्षक और वार्ड सभासद दिनेश गुप्ता ने बताया कि पिछले 5 साल से दुर्गा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है इस बार दुर्गा पंडाल के रूप में मथुरा वृंदावन के प्रेम मंदिर बनाया गया है जो श्रद्धालियों को बहुत ही भा रहा है। कन्या पूजन के बाद यहां पर विशाल भंडारे का के साथ रात्रि में जगराता का भी आयोजन किया जाता है।




