Sonbhadra News : दम लगा के हईशा… स्कूली बच्चों को उतारा नीचे, फिर लगवाया बस में धक्का
निजी स्कूल बसों में जाने वाले बच्चों को यह पता नहीं होता कि वे सुरक्षित घर से स्कूल या स्कूल से घर वापस जा सकेंगे। इसकी वजह यह है कि जिन बसों में वे सफर कर रहे हैं, उनकी स्थिति बेहद खराब है। जिससे....

स्कूली बसों को धक्का लगाते बच्चे
sonbhadra
10:29 AM, November 19, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । निजी स्कूल बसों में जाने वाले बच्चों को यह पता नहीं होता कि वे सुरक्षित घर से स्कूल या स्कूल से घर वापस जा सकेंगे। इसकी वजह यह है कि जिन बसों में वे सफर कर रहे हैं, उनकी स्थिति बेहद खराब है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ वाहन तो बच्चों के धक्कों से चलते हैं, इस ओर न तो विद्यालय प्रबंधन न ही बच्चों के परिवारीजन कोई ध्यान दे रहे हैं और न तो परिवहन विभाग या पुलिस विभाग।
निजी स्कूलों की मनमानी फीस का भुगतान, हर महीने किसी ने किसी कार्यक्रम के नाम पर रुपये की मांग करते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं का दावा करने वाले अधिकतर शिक्षण संस्थानों का बुरा हाल है। यह बच्चों की सुरक्षा का दावा तो करते हैं मगर बच्चों को घर से लाने ले जाने के लिए जिन वाहनों को विद्यालय में लगाया गया है। उसके बारे में शायद इन्हें कोई फिक्र नहीं है। लोढ़ी स्थित एक विद्यालय की बस आज सुबह रामगढ़ की तरफ से बच्चों को लेकर रॉबर्ट्सगंज की तरफ आ रही थी तभी रेलवे क्रॉसिंग से पहले बस अचानक बंद हो जाती है, जिस पर चालक गाड़ी से उतरा और उसमें बैठे कुछ बच्चों को बाहर बुलाकर धक्का लगाने को कहा। बच्चों ने काफी दूर तक धक्का लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुआ ऐसे में पीछे से आ रही उसी विद्यालय की दूसरी बस बच्चों को विद्यालय भेजा तब कहीं जाकर बच्चे समय से विद्यालय पहुँच सके।
नियमों को ताक पर रख रहे स्कूल -
लोगों का कहना है कि स्कूल मैनेजमेंट नियमों को ताक पर रखते हैं। इसके अलावा वो जिला प्रशासन का आदेश भी नहीं मानते हैं। यहीं नहीं ट्रांसपोर्ट के नाम पर स्कूल मैनेजमेंट बच्चों के माता-पिता से पूरा चार्ज वसूलते हैं। इसके बावजूद भी बच्चे स्कूल बस को धक्का लगाने को मजबूर हैं।
क्यों बन रहे ऐसे हालात -




