Sonbhadra News : चोपन पुलिस की तत्परता से पीड़ित को वापस हुए ₹40,000/- की धनराशि
चोपन पुलिस ने साईबर ठगों से 40 हजार निकालकर पीड़ित को वापस किया।

sonbhadra
4:54 PM, March 31, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
० त्वरित तकनीकी कार्रवाई से साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण
चोपन (सोनभद्र)। अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ित बबलू पुत्र किशन लाल बंजारा निवासी माता जी की खेड़ी थाना रामपुरा जनपद नीमच (म0प्र0), हाल पता- चोपन थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ छलपूर्वक ₹40,000/- (चालीस हजार रुपये) की साइबर ठगी की घटना कारित की गई थी। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई।
साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक/संस्था से त्वरित ई-मेल पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप पीड़ित की फ्रॉड हुई संपूर्ण धनराशि ₹40,000/- (चालीस हजार रुपये) सफलतापूर्वक उसके मूल खाते में वापस कराई गई।



