Sonbhadra News :सड़क हादसे में गंभीर युवकों को दुद्धी तहसीलदार ने भेजवाया अस्पताल, एक की मौत दो घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे युवक
सड़क हादसे में गंभीर युवकों को दुद्धी तहसीलदार ने भेजवाया अस्पताल, एक की मौत दो घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे युवक


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
सड़क हादसे में गंभीर युवकों को दुद्धी तहसीलदार ने भेजवाया अस्पताल, एक की मौत दो घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे युवक

गंभीर रूप से घायल का इलाज करते डॉक्टर
रमेश (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीडर गाँव के ज्ञानदीप स्कूल के पास मंगलवार की सुबह तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिला मुख्यालय के लिए निकले दुद्धी तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता की नजर जैसे ही सड़क पर तङप रहे युवकों पर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी रोककर तत्काल मदद में जुट गए और लेखपाल अरुण कन्नौजिया सहित अन्य की मदद से गंभीर रूप से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया।जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त उसके जेब में मिले आधार कार्ड के अनुसार हरिकिशुन पुत्र रामबृक्ष उम्र करीब 24 वर्ष निवासी नगवा, दुद्धी के रूप में हुई। जबकि दो अन्य गंभीर युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव के पंचनामे के बाद पोस्ट मॉर्टम हेतु भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार हथवानी गाँव से शादी समारोह में शामिल होकर नगवा गाँव निवासी तीन लोग बाइक से अपने गाँव लौट रहे थे कि दुद्धी की तरफ से जा रही नई चेचिस गाड़ी से बीडर में भीड़ गई। बाइक और नई चेचिस वाहन की भिड़ंत इतनी तेज थी कि अपाची गाड़ी चालक और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए तथा अपाची वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय युवक चंदन ने घटना की सूचना तुरंत आसपास के लोगों को दी और घायलों की बचाव में जुट गए। उधर घटना के बाद भाग रहे नई चेचिस वाहन को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया
सम्बंधित खबर
अपना जिला