Sonbhadra News :तस्करी कर ले जाई जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब दुद्धी पुलिस ने किया बरामद
तस्करी कर ले जाई जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब दुद्धी पुलिस ने किया बरामद

sonbhadra
7:55 PM, September 20, 2026
तस्करी कर ले जाई जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब दुद्धी पुलिस ने किया बरामद
दुद्धी, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।।रविवार को प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह मय पुलिस बल के साथ म्योरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि रजखड़ घाटी में हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर ढलान मोड़ के पास एक ट्रक संख्या JK05G3831 अनियंत्रित होकर पलट गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर ट्रक पलटा हुआ पाया गया, जिसमें भूसी की आड़ में पेटियों में छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। ट्रक के आसपास चालक एवं अन्य व्यक्तियों की तलाश की गई, लेकिन कोई मौजूद नहीं मिला।पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर 277 पेटियों एवं 100 प्लास्टिक की बोरियों में कुल 15,680 बोतल, कुल 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा 01 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर *मु0अ0सं0 265/2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियमके अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, व0उ0नि0 श्री संजय सिंह, उ0नि0 श्री हरिकेश राम,हे0का0 श्री सर्वेश, का0 सुनील सरोज, का0 जसवंत सिंह थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।




