Sonbhadra News :दुद्धी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रक में छुपाकर ले जायी जा रही 680 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

दुद्धी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रक में छुपाकर ले जायी जा रही 680 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

news-img

sonbhadra

3:19 PM, November 24, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

दुद्धी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रक में छुपाकर ले जायी जा रही 680 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
दुद्धी, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। दिनांक 23.11.2025 को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना (बिहार) द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा रेणुकूट–दुद्धी मार्ग, ग्राम कादल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 को रोका गया। तलाशी में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रहीं 680 पेटी में 15120 बोतल में कुल 6085.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराबबरामद की गई। बरामद शराब व ट्रक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये है। मौके से एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0–293/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त बभूता राम ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 का स्वामी संजय सिंह देवड़ा निवासी रतलाम/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) है। उसके द्वारा पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब लोड कराई गई थी। शराब की पेटियों को छुपाने के उद्देश्य से ट्रक में पीछे की ओर धान की भूसी एवं लकड़ी के बुरादे लादे गए थे। ट्रक स्वामी द्वारा उसे चावल की बिल्टी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए थे, ताकि रास्ते में किसी भी जांच के दौरान इन्हें दिखाकर ट्रक को सामान्य मालवाहक बताकर निकल सकें। पूछताछ में अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि उक्त शराब को बिहार राज्य में डिलीवर किया जाना था तथा डिलीवरी स्थल की अंतिम जानकारी उसे फोन पर दी जानी थी। अवैध तस्करी में प्रयुक्त शराब की असली बारकोड हटाकर उस पर दूसरा बारकोड चस्पा कर देते है । बरामद शराब पर भी बारकोड परिवर्तित पाए गए हैं। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहाँ अवैध शराब की अधिक कीमत मिलने से तस्करों को बड़ी आमदनी होती है। अभियुक्त इससे पूर्व भी शराब की ऐसे कई खेप इसी ट्रक मालिक के निर्देश पर ले जा चुका है।
गिरफ्तारी/बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम में उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी,उ0नि0 जयशंकर राय, प्रभारी चौकी अमवार,उ0नि0 श्यामजी सिंह यादव, थाना दुद्धी,हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह, हे0का0 मो0 खालिद खान, हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव, का0 आनंद कुमार यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.