Sonbhadra News :दुद्धी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को झारखंड बॉर्डर से दबोचा
दुद्धी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को झारखंड बॉर्डर से दबोचा

sonbhadra
8:18 PM, May 12, 2026
दुद्धी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को झारखंड बॉर्डर से दबोचा
दुद्धी,सोनभद्र।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में कार्य कर रही थाना दुद्धी पुलिस टीम ने 'उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट)' के तहत वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है ।
झारखंड बॉर्डर से हुई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 12 मई 2026 को दुद्धी पुलिस टीम ने सटीक सूचना और कड़े प्रयासों के बाद वांछित अभियुक्त सफीउद्दीन अंसारी को झारखंड बॉर्डर के पास, ग्राम विण्ढमगंज (थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र) से गिरफ्तार किया
गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है मामला
पकड़ा गया अभियुक्त सफीउद्दीन अंसारी, पुत्र नसीरुद्दीन, वार्ड नंबर-06, खाला, थाना धुरकी, जनपद गढ़वा (झारखंड) का निवासी है। उसके खिलाफ थाना दुद्धी में मुकदमा अपराध संख्या 101/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मामला पंजीकृत है इस मामले में सफीउद्दीन समेत कुल पांच आरोपी नामजद हैं, जिनमें से इसे गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली दुद्धी पुलिस टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे।प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह (थाना दुद्धी, सोनभद्र) हेड कांस्टेबल भागीचन्द्र (थाना दुद्धी, सोनभद्र) कांस्टेबल सुनील कुमार सरोज (थाना दुद्धी, सोनभद्र) पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा ।




