Sonbhadra News :दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव: आज से नामांकन पत्रों की बिक्री एवं दाखिला,मतदान 19 फ़रवरी को
दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव: मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री एवं दाखिला, मतदान 19 फ़रवरी को

sonbhadra
8:16 AM, February 10, 2026
दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव: मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री एवं दाखिला, मतदान 19 फ़रवरी को
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन वर्ष 2026 की चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए इल्डर कमेटी के चेयरमैन /मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद जायसवाल एड. ने बताया कि नामांकन फार्मो की बिक्री एवं जमा 10 व 11 फ़रवरी को सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक होगा,जबकि नामांक पत्रों की जाँच तथा नाम वापसी और वैध नामांकन की घोषणा 13 फ़रवरी को 4 बजे तक कर दी जाएगी। विभिन्न पदों के लिए 19 फ़रवरी को सुबह 11 बजे से सांय 3:30 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी, इसके बाद उसी दिन 4 बजे से मतगणना ततपश्चात परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई हैं, 10 फ़रवरी दिन मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री एवं दाखिला होगी। चुनाव प्रक्रिया कार्यक्रम में सहायक चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार एड,बिहारी लाल एड,जय प्रकाश तिवारी एड तथा देवी शरण एड मौजूद रहें। दुद्धी बार एसोसिएशन की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव की तैयारी में जुटे उमीदवारों में सरगर्मी बढ़ गई और एक दूसरे से सम्पर्क अभियान तेज कर दिए हैं। संभावित उम्मीदवार अधिवक्ता साथियों से सम्पर्क अभियान में जुट गए हैं।



