Sonbhadra News : दुद्धी-अमवार मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त, राहगीर हो रहे चोटिल
दुद्धी तहसील से सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना कनहर बांध को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मरम्मत के कुछ माह बाद ही कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़.....

क्षतिग्रस्त मार्ग से गुजरते बच्चे......
sonbhadra
2:51 PM, November 5, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार । दुद्धी तहसील से सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना कनहर बांध को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मरम्मत के कुछ माह बाद ही कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण शिवलाल, शाहीद, गोरखनाथ आदि ने बताया कि बघाडू प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर तलाब के जैसा गड्ढा हो गया है, जिसमें आये दिन स्कूल के बच्चे व राहगीर गिर कर घायल हो जा रहे है। इस सड़क से ही कई बड़े अधिकारी तहसील, जिला, कनहर बांध पर आते जाते रहते है, लेकिन किसी का ध्यान इस खराब सड़क पर नही पड़ता साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क का चौड़ीकरण होना अतिआवश्यक है, क्युंकि सड़क पर दो छोटे वाहनों को भी पास लेने मे बहुत परेशानी होता है, जब मुख्य मार्ग का यह हाल है तो संपर्क मार्ग का क्या हाल होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।




