Sonbhadra news : नशे में धुत्त किन्नरों ने दूकानदार से किया दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल
बुधवार की शाम नशे में धुत्त दो किन्नरों ने जमकर उत्पात मचाया। दोनों किन्नर नगर की दुकानों से पैसा मांग रहे थे और एक दुकान से पैसा न मिलने पर भड़क गए और दूकानदार से उलझ गए। मामला बढ़ता देख अन्य.....

sonbhadra
8:32 AM, September 26, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । बुधवार की शाम नशे में धुत्त दो किन्नरों ने जमकर उत्पात मचाया। दोनों किन्नर नगर की दुकानों से पैसा मांग रहे थे और एक दुकान से पैसा न मिलने पर भड़क गए और दूकानदार से उलझ गए। मामला बढ़ता देख अन्य दुकानदारों ने बीच बचाव किया और किन्नरों को समझाबुझा कर शांत कराया। हालांकि दूकानदार की तरफ से किन्नरों के विरुद्ध कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गयी है। वहीं पुरे मामले का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि जनपद न्यूज़ लाइव इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
37 सेंकेंड का यह वायरल वीडियो बुधवार की शाम कस्बा रॉबर्ट्सगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा चौराहा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नशे में धुत्त दो किन्नर अर्धनग्न होकर एक दुकानदार से उलझ रहे हैं और दुकानदार के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं। इस दौरान किन्नरों ने दुकान में रखा सामना भी बाहर फेंक दिया। जिसके बाद अन्य दुकानदारों ने बीच बचाव कर किन्नरों को शांत कराया।
पुरे मामले पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि "मामले में दुकानदार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।"




