Sonbhadra News : चालक को चलती गाड़ी में आया मिर्गी का दौरा, खड़ी ट्रक से टक्कर, कोई हताहत नहीं
एक 12 चक्का चेसिस चालक को अचानक चलती गाड़ी में मिर्गी का दौरा पड़ने से ढाबा पर खड़ी एक ट्रक में चेचिस वाहन की टक्कर हो गई ।

sonbhadra
5:09 PM, December 5, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के मालोघाट स्थित टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे एक 12 चक्का चेसिस चालक को अचानक चलती गाड़ी में मिर्गी का दौरा पड़ने से ढाबा पर खड़ी एक ट्रक में चेचिस वाहन की टक्कर हो गई ।
जानकारी मुताबिक चालक लालता सिंह चौकाघाट टाटा नगर झारखंड से चेचिस वाहन लेकर वाराणसी शक्तिनगर हाईवे से राजस्थान के लिए जा रहा था की मालोघाट टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले Ekdom मिर्गीअचानकअध्यापक नहीं तो सड़क की तरफ गिर जाने से बड़ी घटना घटित हो जाती ।आनन- फानन में साथ चल रहे अन्य चेचिस वाहन चालकों ने स्थिति की देखते ही तुरंत चेचिस वाहन से चालक को नीचे उतारा दिया गया । इस दौरान चेचिस वाहन अनियंत्रित होकर ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे जा टकराई।
16 चक्का चेचिस चालक लालता सिंह ने होश आने पर बताया कि इससे पहले भी एक दो बार मिर्गी का दौरा पड़ चुका है। स्वस्थ होने पर दूसरे चालक ने चेचिस को लेकर मालोघाट टोल प्लाजा से रवाना हो गए।




