Sonbhadra News : अवैध खनन के मामले में चालक गिरफ्तार

विगत दिनों अवैध बालू के परिवहन करते समय पकड़ी गई ट्रैक्टर के फरार चालक की हुई गिरफ्तारी

news-img

सोनभद्र

11:52 PM, June 18, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

 विंढमगंज (सोनभद्र)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत निरंतर बहने वाली कनहर नदी और मालिया नदी से अवैध बालू का खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुखबिर के सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल अपने हमराहियों के साथ गस्त के दौरान ग्राम पंचायत महुली में लगने वाला शनिचर बाजार के पास ट्रैक्टर पर लोड अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा।जिसमे ट्रैक्टर चालक अजय कुमार पुत्र नगीना निवासी ग्राम पतरीहा को पड़कर धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस व 3(1) 58, 72(6) के साथ उप्र उपखनिज परिहार नियमावली 4/21 तथा खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर ट्रैक्टर को कब्जे में करते हुए ड्राइवर को जेल भेजा।

क्षेत्र के कनहर व मालिया नदी से प्रतिदिन रात्रि को दर्जनों ट्रैक्टर से अवैध बालू का खनन व परिवहन की सूचना स्थानीय प्रशासन व वन विभाग को मिला करती थी इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के सख्त दिशा निर्देश के बाद थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने महुली बाजार की तरफ से एक ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड आता हुआ दिखाई दिया जिसे शनिचर बाजार के मोड के पास रोकने पर ट्रैक्टर ड्राइवर तेजी से भागने का प्रयास किया परंतु मोड होने के कारण ट्रैक्टर को रोक लिया गया तथा ट्रैक्टर को थाने पर लाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने कहा कि किसी भी सूरत में थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालू का अवैध खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। जिससे अवैध बालू खनन करके परिवहन करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.