Sonbhadra News : अवैध रुप से गिट्टी लोड कर परिवहन करते हुए चालक व खलासी गिरफ्तार
हाथीनाला थाना क्षेत्र के तिराहे पर चेकिंग के दौरान अवैध रुप से गिट्टी लोड कर परिवहन करते हुए वाहन चालक व खलासी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।

sonbhadra
9:43 PM, February 23, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र के तिराहे पर चेकिंग के दौरान अवैध रुप से गिट्टी लोड कर परिवहन करते हुए वाहन चालक व खलासी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
सोमवार को हाथी नाला थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी ओबरा खनन प्रभारी अतुल दुबे द्वारा थाना तिराहे पर चेकिंग संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्ति किया जा रहा था वाहन संख्या UP64 CT 9697 के चालक व खलासी द्वारा अवैध रुप से गिट्टी को लादकर परिवहन करते हुए पकड़े जाने के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 08/2026 धारा 303(2),317(2) BNS व 3 (1), 58,72 (6) उ0प्र0 उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 व 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 व 3 / 4 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि01984, बनाम 1. रमांशकर पनिका पुत्र बलजीत निवासी पिण्डारी, खलासी- नन्दलाल गौड पुत्र भोला सिंह निवासी ग्राम पिण्डारी, तहसील दुद्धी थाना बीजपुर,. मुन्शी- धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्व० सियाराम सिंह निवासी धनसिरिया पोस्ट राजगढ़, मड़िहान, जिला मीरजापुर, 4. दुबे जी पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात, 5. वाहन स्वामी- रमेश यादव पुत्र अज्ञात निवासी तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, 6. M/S सुनील कुमार सिंह क्रशर प्लान्ट का संचालक नाम पता अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
उक्त के क्रम में अभियुक्तगण 1. रमांशकर पनिका पुत्र श्री बलजीत निवासी पिण्डारी तहसील दुद्धी थाना बीजपुर, सोनभद्र, (चालक) 2. खलासी- नन्दलाल गौड पुत्र भोला सिंह निवासी ग्राम पिण्डारी, तहसील दुद्धी थाना बीजपुर, जिला सोनभद्र, 3. मुन्शी- धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्व० सियाराम सिंह निवासी धनसिरिया पोस्ट राजगढ़, मड़िहान, जिला मीरजापुर को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा जा रहा है।
इस दौरान टीम में क्षेत्राधिकारी ओबरा, अतुल दुबे, (खनन इन्सेपेक्टर नागेश सिंह हाथी नाला थानाध्यक्ष के हमराही मौजूद रहे।



