घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में 18 करोड़ की लागत से पेयजल व्यवस्था होगी दुरुस्त।शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर एक प्रेस कान्फ्रेस में अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की मंशानुरूप नगर में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।हर घर को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए नगर पंचायत प्रतिबद्ध है।इस प्रोजेक्ट में नगर में ओवर टैंकों की स्थापना के साथ ही घरों में समुचित कनेक्शन का प्राविधान है।संबंधित को कार्य के दौरान छतिग्रस्त सड़को की मरम्मत कराने का प्राविधान किया गया।यह कार्य अमृत 2.0 योजनांतर्गत पेयजल के कार्य कराएं जायेंगे।इस योजना की लागत जीएसटी सहित 1886.13 लाख स्वीकृत के सापेक्ष 342.17 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।बताया गया कि नगर में विभिन्न कार्यों को लेकर प्रस्ताव शासन को दिए गए हैं।योजनाओं की स्वीकृति से नगर का विकास तेजी से होगा।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार श्रीवास्तव,सभासद मो हनीफ,अवधेश कुमार,बच्चा कन्नौजिया,संतोष तिवारी, मो नईम,संजय सिंह,विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।