Sonbhadra News : दो दिवसीय सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ
सोनभद्र जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026” का उद्घाटन आज शिवाजी मिनी स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज में उत्साह एवं खेल भावना के साथ शुरू हुआ

sonbhadra
7:58 PM, May 23, 2026
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
सोनभद्र । सोनभद्र जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026” का भव्य उद्घाटन समारोह शनिवार को शिवाजी मिनी स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में उत्साह एवं खेल भावना के साथ शुरू हुआ। यह प्रतियोगिता 23 एवं 24 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल, रेणुकूट, शक्तिनगर, अनपरा एवं अन्य क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहम्मद शमीम अहमद, जिला क्रीड़ा अधिकारी सोनभद्र उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में कुल 07 टीमों ने भाग लिया। जिनके खिलाड़ियों का विवरण निम्नवत रहा —
1. The Uniform Express Team
कृतार्थ शुक्ला, अभ्युदय नारायण, युवराज, प्रशांत यादव, रीशू, राकेश शुक्ला, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संदीप सिंह चंदेल, श्याम द्विवेदी।
2. Shuttlers Team
आशुतोष, यश, दीपक कुमार शर्मा, अनमोल कुमार सिंह, रोहन, ई. प्रशांत यादव, गोपालजी यादव, रविश चंद।
3. MR Institute of Fire & Safety Engineering with Kamakhya Sports Shop Team
विशेष, शुभम केशरी, मयंक यादव, नितिन पाठक, अतुल पाठक, रवि शेखर सिंह, जय सिंह यादव, सुजीत कुमार।
4. Chandra Maruti Service & Workshop Team
ऋतिक सेठ, आयुष पटेल, शुभम जायसवाल, दीपेश कन्नौजिया, इन्दु प्रकाश, प्रभाकर, दिनेश सिंह।
5. Friends Badminton Club Team
प्रांजल, आर्यमा सोनी, समद, सत्य प्रकाश यादव, सुमित सिंह, प्रतीक पांडेय, संदीप, देवेन्द्र।
6. Smash Titans Team
नित्या सेठ, हर्षित सेठ, श्रेष्ठ शर्मा, हर्षित सोनी, प्रकाश जायसवाल, सरजू यादव, कुणाल सिंह, अमन कश्यप।
7. Life Care Hospital & Trauma Centre Team
अवि कुमार, राजवीर, लकी, निशांत सिंह, ओम गुप्ता, प्रशांत जैन, प्रशांत मौर्य।
कार्यक्रम में विशेष रूप से राजेश द्विवेदी (सचिव, सोनभद्र जिला बैडमिंटन एसोसिएशन), वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सिंह चंदेल, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, डॉ. संतोष मिश्रा, विनोद धर (Owner – Kamakhya Sports Shop एवं सचिव, सोनभद्र जिला जूडो एसोसिएशन), राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रमेश शर्मा, महमूद आलम, श्याम द्विवेदी, दिनेश सिंह, एवं डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के समन्वयक के रूप में अंकित जायसवाल, आयुष सिंह एवं फलक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता की विभिन्न टीमों को उपरोक्त संस्थाओं द्वारा प्रायोजित किया गया। वहीं New India Insurance एवं Narayan Enterprises मुख्य प्रायोजक रहे तथा Dev Properties, Robertsganj Sonbhadra द्वारा फूड एवं स्नैक्स स्पॉन्सरशिप प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मीडिया की ओर से शांतनु बिस्वास (मीडिया प्रभारी – सोनभद्र जिला ओलंपिक एसोसिएशन एवं सदस्य – सोनभद्र जिला जूडो एसोसिएशन) तथा प्रदीप कुमार चौबे सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पहले दिन के लीग मुकाबलों की समाप्ति के बाद अंक तालिका में Smash titans शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर रहा। टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की। पहले दिन के रोमांचक मुकाबलों के बाद दूसरे दिन के मैचों को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों एवं दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला तथा रोमांचक मुकाबलों ने खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।




