Sonbhadra news : जाम बदहाल नालियां, घरो का गंदा पानी बहता सड़को पर
बेलछ, रुदौवली मुख्य मार्ग के किनारे बनी जाम बदहाल नालियो के घरो के गंदा पानी सड़कों पर बहने से जहां आम जनमानस को राह चलना मुश्किल हो गया है।

sonbhadra
4:09 PM, December 22, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन ग्राम पंचायत स्थित बेलछ, रुदौवली मुख्य मार्ग के किनारे बनी जाम बदहाल नालियो के घरो के गंदा पानी सड़कों पर बहने से जहां आम जनमानस को राह चलना मुश्किल हो गया है वहीं पैदल चलने वाले महिला पुरुष बच्चे चलने वाले बड़े छोटे वाहनो से गंदा पानी का छिटा पड़ने से और भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जब कि इस सम्बंध में ग्राम प्रधान समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को नाली सफाई से लेकर जल निकासी कराने हेतु दर्जनों बार अवगत करवाया जा चुका है इसके बावजूद भी आज तक कोई पहल नहीं किया है ।जिससे आस पास क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
इस सम्बंध में कृष्ण कुमार, रामलखन, अरविंद, विजय कुमार, विनोद कुमार, रमेश, शिवकुमार इत्यादि लोगों ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से स्थलीय निरिक्षण कर जल निकासी का उचित व्यवस्था कराने की मांग किया है।




