Sonbhadra News : अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती, उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया।

अधिवक्ता दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी न्यायिक को सम्मानित करते अधिवक्ता
sonbhadra
7:05 PM, December 3, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी,सोनभद्र। देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मंगलवार को अधिवक्ता दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तथा सिविल बार संघ के सभागार में संघ के अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी की अध्यक्षता में अलग-अलग जयंती धूमधाम से मनाई गई। अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत उपजिलाधिकारी न्यायिक अश्वनी कुमार ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने डॉक्टर प्रसाद के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। अधिवक्ताओं ने उनके चरित्र तथा कार्यों के बारे में विशेष प्रकाश डाला। अधिवक्ताओं ने कहा कि हम सभी अधिवक्ताओं को उनके पद चिन्ह पर चलकर उनके चरित्र को अपने में आत्मसात करने की आवश्यकता है ।
इस मौके पर विजय कुमार,प्रेमचंद यादव, उमेश चंद गुप्ता,दिनेश कुमार,कैलास गुप्ता, अरुणोदय जौहरी, रामपाल जौहरी,सुरेंद्र दत्त उपाध्याय,आनंद कुमार, सन्नो बानो वहीं सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, प्रभु सिंह कुशवाहा, जवाहर लाल अग्रहरी,नंदलाल,राकेश कुमार श्रीवास्तव,महेंद्र कुमार,आशीष गुप्ता,अभिनाथ, रमेश कुमार,मनोज यादव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।




