Sonbhadra News : डॉ0 बृजेश कुमार सिंह "महादेव" की पुस्तक "स्वर्णिम सोनभद्र" का हुआ विमोचन
जिला मुख्यालय पर उरमौरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र परिसर में शनिवार को डॉ0 बृजेश कुमार सिंह "महादेव" शिक्षक पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां द्वारा लिखित पुस्तक....

स्वार्णिम सोनभद्र नामक पुस्तक का विमोचन करते अतिथिगण...
sonbhadra
10:16 AM, October 20, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• सोनभद्र के बारे में जानने के लिए उपयोगी साबित होगी "स्वर्णिम सोनभद्र"
• सीडीओ, एडी बेसिक व डायट प्राचार्य ने संयुक्त रूप से किया विमोचन
• डॉ0 बृजेश की अब तक एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का हो चुका है प्रकाशन
• उरमौरा स्थित डायट परिसर में हुआ आयोजन
सोनभद्र । जिला मुख्यालय पर उरमौरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र परिसर में शनिवार को डॉ0 बृजेश कुमार सिंह "महादेव" शिक्षक पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां द्वारा लिखित पुस्तक "स्वर्णिम सोनभद्र" का विमोचन किया गया। इस पुस्तक से सोनभद्र के बारे में जानने में काफी सहूलियत मिलेगी।
डॉ0 बृजेश कुमार सिंह "महादेव" की पुस्तक "स्वर्णिम सोनभद्र" का विमोचन सीडीओ जागृति अवस्थी, शेषबाला वर्मा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) विंध्याचल मंडल, मृदुल आनंद पाण्डेय डायट प्राचार्य/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राकेश कुमार तिवारी मंडलीय समन्वयक एमडीएम विंध्याचल मंडल, ओम प्रकाश त्रिपाठी राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, डॉ0 अरमा देवी, डॉ0 ऋचा ओझा, राजेश मौर्य डायट प्रवक्ता, देवेंद्र गंगवार जिलामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने संपन्न हुआ। सभी लोगों ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि सोनभद्र के बारे में जानने के लिए यह पुस्तक बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
बता दें कि भरहरी सोनभद्र निवासी डॉ0 बृजेश महादेव की एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इन्होंने एशियन एजुकेशन अवार्ड, नेशनल बिल्डर्स अवार्ड व राज्य आईसीटी के साथ दर्जनों सम्मान पत्र प्राप्त किए हैं। डॉ0 महादेव जनपद के नवाचारी शिक्षक के साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त स्काउट मास्टर भी हैं और पत्रिकाओं का सम्पादन भी करते हैं।




