Sonbhadra News : हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ जनपद में मनाई गयी डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती
स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबासाहब डा० भीमराव रामजी आंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री व अधिकारीगण की मौजूदगी में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

कलेक्ट्रेट में धूमधाम से अंबेडकर जयंती मानते राज्यमंत्री व अधिकारीगण
sonbhadra
2:30 PM, April 14, 2025
शान्तनु कुमार/राहुल सिंह
■ हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ टैगलाइन के अंतर्गत 14 से 28 अप्रैल तक आयोजित होगा 15 दिवसीय उत्सव के कार्यक्रम- जिलाधिकारी
सोनभद्र । स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबासाहब डा० भीमराव रामजी आंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौंड़, बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य चुर्क मोहन कुशवाहा, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, ईं0 रमेश पटेल सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ ने कहा कि डा० भीमराव अम्बेडकर जी की 135 जंयती पर बाचा साहेब को राष्ट्र श्रद्धा सुमन अर्पित करते है, बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था वे भारतीय समाज सुधारक और संविधान निर्माता ये दलितो शोषितों समाज के अग्रणी थे, भारत सरकार के पहले कानून मंत्री थे, बाबा साहेब की शिक्षा मुम्बई से स्नातक व कोलम्बिया यूनिवर्सिटी से एम०ए और पी.एच.डी किये। बाबा साहेब ने आजादी के बाद हितकारिणी सभा की स्थापना की जिसके जरिए निःशुल्क स्कूल, लाइब्रेरी चलाई गयी। बाबा साहेब अम्बेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का मानना था कि शिक्षा हाशिए पर खड़े हर इंसान की बाराबरी की पहली सिढ़ी है, कलम के कांती करके मानवता वादी भारत के सपना देखने वाले महानायक का नाम है बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, बाबा साहेब का लक्ष्य था जब तक गरीबों को निःशुल्क शिक्षा नही मिलेगी तब तक विषेशा अधिकार नहीं रहेगी। डा० अम्बेडकर के समावेशी सपनों को मोदी सरकार कर रही है साकार, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में समाज के अति पिछड़े वंचित लोगोें को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 44 हजार 700 करोड़ सेे अधिक छात्रवृति से लगभग 84 करोड़ एस०सी० एस०टी० छात्र व छात्रों को सहायता उपलब्ध करायी है, बाबा साहेब के विरासत को समान देने के लिए पांच पवित्र स्थलों पर पंचतीर्थ का विकास, जन्म भूमि महू (मध्य प्रदेश), शिक्षा भूमि (लन्दन), दीक्षा भूमि (नागपुर), महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली), चौत्य भूमि (दिल्ली) पर पंचतीर्थ का विकास किया गया, पीएम मुद्रा योजना के तहत एससी/एसटी लाभार्थियों को 4.5 लाख करोड़ से अधिक ऋण की सुविधा उपलब्ध करायी गयी और एससी/एसटी वर्ग पर अत्याचार रोकने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 14566 जारी किया।




