डीपीआरओ की तरफ से सभी एडीओ पंचायतों को जारी पत्र में कहा गया है कि शासन स्तर से एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने/सर्वे कराने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके क्रम में जिलाधिकारी की तरफ से 6 जुलाई को ही निर्देश जारी किया गया था। निर्देश को देखते हुए तहसील राबर्टसगंज और दुद्धी के नगवां, चतरा, म्योरपुर, बभनी, दुद्धी, करमा, कोन, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में सर्वे के लिए सर्वेयर के रूप में पंचायत सहायकों की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हें निर्देशित किया गया था कि 31 जुलाई तक उक्त आवंटित कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए। इसके बावजूद डिजिटल सर्वेक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कई पंचायत सहायकों की तरफ से कोई रुचि नहीं ली जा रही थी। गत बुधवार को एडीएम ने बैठक में एग्रीस्टैक की खराब प्रगति पर गहरी नाराजगी जताया था। इसको देखते हुए एग्रीस्टैक सर्वे का कार्य निर्धारित समय से पूरा न करने वाले पंचायत सहायकों का सितंबर का मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए अवरुद्ध कर दिया गया है।