Sonbhadra News : गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त महेश कुमार शर्मा पुत्र कान्ता राम निवासी ग्राम महरीकला थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को0 सेवकामोड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया ।

गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर
sonbhadra
10:33 PM, December 22, 2024
शान्तनु कुमार
० बड़ा सवाल, आखिर अब तक कैसे चल रहा था बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल
० आखिर जिम्मेदारों पर कब होगी कार्यवाही
सोनभद्र । बीजपुर में पिछले दिनों बिना पंजीयन व चिकित्सीय डिग्री के एक डॉक्टर द्वारा बच्चे को इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मृत्यु हो जाने के बाद जिलाधिकारी द्वारा घटना सज्ञान में लेने के बाद तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0- 98/2024, धारा – 318(4),105 BNS व 16 इण्डियन मेडिकल काउसिंल एक्ट 1956 पंजीकृत किया गया। घटना के बाद से ही आरोपी डॉक्टर फरार चल रहा था । जिसे पुलिस ने आज वांछित अभियुक्त महेश कुमार शर्मा पुत्र कान्ता राम निवासी ग्राम महरीकला थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को0 सेवकामोड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया । लेकिन इस घटना ने कहीं न कहीं सिस्टम के खिलाफ बड़ा सवाल छोड़ गया । सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर इतने दिनों से यह अस्पताल कैसे चल रहा था । जबकि प्रशासन का दावा है कि झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। यदि इसे सही मान लिया जाय तो जांच में यह अस्पताल कैसे छूट गया ।




