Sonbhadra News : आगामी त्यौहारों को लेकर डीएम-एसपी ने की धर्मगुरुओं के साथ बैठक
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रट सभागार में धर्मगुरूओं के साथ आगामी त्यौहारों नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा के दृष्टिगत बैठक किया।

sonbhadra
8:41 PM, October 8, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• भाईचारा कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें आगामी त्यौहार - डीएम
• सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं को रखें दुरूस्त, ना हो कोई लापरवाही - डीएम
• ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, पंडालों, मन्दिरों के आस-पास करायी जाये साफ सफाई - डीएम
• सोशल मीडिया पर अनाधिकृत पोस्ट पर सम्बन्धित के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही - एसपी
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रट सभागार में धर्मगुरूओं के साथ आगामी त्यौहारों नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा के दृष्टिगत बैठक किया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी बी0एन0सिंह ने कहा कि "आगामी त्यौहरोें को आपसी भाई-चारा व सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया जाये त्यौहारों में किसी भी प्रकार की नयी परम्परा की शुरूआत न की जाये। पूजा पण्डालों व मूर्ति विसर्जन के दौरान धार्मिक गाने ही बजाये जायें, पूजा पण्डालों के आयोजकगण अपने वालेन्टीयर लगाये। उन्हें पहचान पत्र जारी करें, चिन्हित स्थलों पर मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया जायेगा। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये, विसर्जन स्थलों पर गोताखोर भी तैनात रखे जाये। उन्होंने आयोजकों से कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए जो स्थान चिन्हित हैं, उन्हीं स्थानों पर मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया जाये। पंडाल के आस-पास साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी आयोजन स्थलों, विसर्जन के समय शोभा यात्रा में डीजे निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजायें जाये, धार्मिक आयोजनों के दौरान अश्लील गाने न बजायें जाये। शोभा यात्रा, विसर्जन यात्रा पूर्व निर्धारित रूटों पर ही निकाली जाये, परंपरागत रूप से जो भी कार्यक्रम होते रहे हैं वही आयोजित किए जाये, कोई भी नई परंपरा की शुरूआत नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से संचालित रहे, इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारी संपूर्ण व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर ले।"




