Sonbhadra News : IGRS निस्तारण में लापरवाही पर डीएम का कड़ा एक्शन, 82 अधिकारियों का रोका वेतन
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने 82 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इन अधिकारियों का दिसंबर माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है...

डीएम बी0एन0 सिंह
sonbhadra
9:42 PM, December 27, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• अधिकारियों द्वारा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने व शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने का प्रमाण पत्र दिये जाने पर किया जायेगा वेतन आहरण - जिलाधिकारी
सोनभद्र । आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने 82 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इन अधिकारियों का दिसंबर माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है साथ ही भविष्य में सही ढंग से कार्य करने की हिदायत दी है।
शिकायतों के निस्तारण का प्रमाण पत्र देने के बाद ही होगा वेतन आहरण -
उन्होंने कहा कि वेतन आहरण इस शर्त के साथ किया जायेगा कि जब अधिकारियों द्वारा इस आशय का प्रमाण पत्र दिया जायेगा कि पोर्टल पर प्राप्त समस्त संदर्भों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से सम्पर्क एवं स्थलीय सत्यापन करते हुए आख्या अपलोड की गयी है।
इन अधिकारियों के वेतन आहरण पर लगी रोक -
आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण न करने में क्षेत्राधिकारी सदर, नगर, घोरावल, ओबरा, पिपरी दुद्धी, थानाध्यक्ष शाहगंज, रामपुर बरकोनिया, कोन, रायपुर विण्ढमगंज, बीजपुर, पिपरी, राबर्टसगंज, जुगैल, दुद्धी, शक्तिनगर, घोरावल, अनपरा, ओबरा, बभनी, म्योरपुर, करमा, पन्नुगंज, चोपन, सीएमओ, सीएमएस जिला अस्पताल, प्रभारी चिकित्साधिकारी चोपन, राबर्ट्सगंज, घोरावल, म्योरपुर नगवाँ, चतरा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद राबर्टसगंज, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा, ओबरा, सहायक विकास अधिकारी (पं०) चोपन, राबर्ट्सगंज, नगवां, बभनी, चातरा, दुद्धी, म्योरपुर, घोरावल, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगवाँ, चतरा, चोपन, दुद्धी, DIOS, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगवाँ, म्योरपुर, चोपन, चतरा, खण्ड विकास अधिकारी दुद्धी, राबर्टसगंज, करमा, जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक राबर्ट्सगज, घोरावल, उप जिलाधिकारी घोरावल राबर्ट्सगज, दुद्धी, ओबरा, तहसीलदार ओबरा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी घोरावल, जिला कृषि अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी राबर्टसगंज, जिला उपायुक्त मनरेगा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता प्रा0ख0 लोनिवि, सहायक परिवहन अधिकारी (प्रर्वतन), जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड पिपरी, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन सब रजिस्ट्रार घोरावल, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिचाई, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं किया गया है और ना ही सम्बन्धित शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर फीडबैक लिया गया हैं।




