उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/क्षेत्राधिकारी/ समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि नगर विकास विभाग द्वारा संचालित स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों की सफाई एवं आवश्यक संसाधनों यथा-शौचालय, साफ सफाई, साफ पीने के पानी की व्यवस्था, गद्दे, कम्बल/रजाई आदि की व्यवस्था की जाय। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाय कि समस्त रैन बसेरे गुणवत्तापूर्ण ढंग से 24X7 क्रियाशील रहे. चिन्हित स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों को हाइपोक्लोराइड से पूरी तरह सैनिटाइज कराया जाय। सार्वजनिक स्थानों जैसे-सड़क, पटरी, अस्पताल, बस स्टैशन, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक बाजार, इत्यादि में कोई भी असहाय व्यक्ति खुले में सोये पाया जाय तो उसे रैन बसेरा में पहुंचाया जाय। आपस में समन्वय स्थापित कर रात में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोये और यदि कोई व्यक्ति खुले में सोए पाया जाय तो उसे तत्काल नजदीकी रैन बसेरा मे पहुंचाया जाय.