इस दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पिकनिक स्पाट को विकसित करने हेतु भूमि सम्बन्धित जो भी समस्याएं हों, उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। वहीं जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबन्धक से निर्माण कार्य की लागत व पिकनित स्पाट को विकसित करने हेतु बनाये गये स्टीमेट के सम्बन्ध में जानकारी ली, तो परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि 498.12 लाख की लागत से पर्यटन स्थल को विकसित किया जायेगा। पर्यटन स्थल को विकसित करने हेतु एन0टी0पी0सी0 बीजपुर द्वारा धनराशि स्वीकृत की गयी है, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 150 लाख रूपये प्राप्त हो गयी है। प्रथम किस्त से प्राप्त धनराशि से गेट का निर्माण, 10 नगर गजीबों का निर्माण, स्वालेट ब्लाक का निर्माण, पार्किंग का निर्माण, रेस्टूरेन्ट, बेंच इत्यादि के निर्माण कार्य कराये जायेंगें।