Sonbhadra News : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को डीएम ने किया सम्मानित
आज कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शिक्षा, खेलकूद, उद्यम, समाजसेवा, चिकित्सा व कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 10 महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के...

मिशन शक्ति 5.0 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते डीएम बी0एन0सिंह
sonbhadra
10:39 PM, November 29, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शिक्षा, खेलकूद, उद्यम, समाजसेवा, चिकित्सा व कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 10 महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत नारी शक्ति सम्मान से महिलाओं को अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
नारी सशक्तिकरण हम सबका है दायित्व - डीएम
इस दौरान डीएम बी0एन0 सिंह ने कहा कि नारी शक्ति ही सभ्यता की पहचान है। नारी सशक्तिकरण हम सबका दायित्व है। आज महिलाएं बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रही हैं।
इस दौरान सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव को भी साझा करते हुए कहा कि महिलाओं का समाज में वर्चस्व बढ़ रहा है। वह चाहे प्रशासनिक हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा, कला, खेल-कूद, संस्कृति, उद्यम हो या नवाचार, समाज में महिलाओं के सामाजिक योगदान की स्वीकार्यता बढ़ी है।
इन महिलाओं को किया गया सम्मानित -
खेल के क्षेत्र में सुमंगला, योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में अनीता गुप्ता, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मीनाक्षी, सामाजिक कार्य क्षेत्र में प्रतिभा कनोड़िया, शिक्ष एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में रंजना अग्रवाल, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में अंकिता केजरीवाल, सामाजिक कार्य क्षेत्र में चित्रा जालान, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ0 अनुपमा सिंह, शिक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सरिता श्रीवास्तव, महिला उत्पीड़न के प्रति जागरूक करने एवं सुरक्षा के क्षेत्र में संगीता श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया है।




