इस मौके पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत अधिक लाभार्थियों के उपचार करने वाले चिकित्सालयों के चिकित्सकों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किये, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोरावल, जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र, निजी चिकित्सालय में श्रेया एण्ड सर्जिकल हाॅस्पिटल, साई हास्पिटल, लाईफ केयर हाॅस्पिटल शामिल हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने टी0बी0 बीमारी ग्रसित रोगियों को पौष्टिक आहार का वितरण भी किये गये, टी0बी0 रोगियों में सुनील, कीर्ति, अनुराधा, आरूषि, मनीष, ज्योति, सुधा, शिवानी, आदित्य, एलेक्स चार्ल्स, शालू, शिवानी, अविनाश, नन्दनी, लक्ष्मी,कैकसा को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।