Sonbhadra News : डीएम ने 10 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण, खिले चेहरे
आज ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर लोढ़ी स्थित विकास भवन परिसर में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ..

दिव्यांगों को कृतिम उपकरण वितरित करते डीएम बी0एन0सिंह व अन्य
sonbhadra
5:59 PM, December 3, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर लोढ़ी स्थित विकास भवन परिसर में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान डीएम बी0एन0 सिंह के 10 दिव्यांगजनों में सहायक उपकरण का वितरण किया। उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने उपस्थित दिव्यांगजनोें को सम्बोधित करते हुए कहा कि "केंद्र एवं प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हितों के दृष्टिगत अनेक कल्याणकारी योजना प्रारम्भ किया है, जिसके माध्यम से कैम्प लगाकर दिव्यांगजनों को पेंशन/ट्राइसाइकिल/कृत्रिम अंग से सम्बन्धित फार्म भरवाकर उन्हें उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन विभाग, प्रोबेशन विभाग द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलों में कैम्प लगाकर लाभार्थियों को योजनाओं से सम्बन्धित फार्म भरवाकर उन्हें लाभान्वित किया जाये, इस दौरान आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों के कार्ड भी बनाये जाये।"
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर स्वैच्छिक संस्था जन कल्याण ग्रामोद्योग, बहुअरा ने दिव्यांगजनों की प्रतिभा की प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया। उक्त प्रदर्शनी में कु0उर्मिला ने रजाई बनाने की कला, जंग बहादुर ने फास्ड फुड का स्टाल, बबुंदर ने सिलाई बुनाई, श्यामलाल ने चित्रकला इत्यादि का प्रदर्शन किया।
डीएम ने दिव्यांगों से किया सीधा संवाद -
इस दौरान डीएम बी0एन0 सिंह ने दिव्यांगजनो से सीधा संवाद कर उनके द्वारा बनाये जा रहे सामग्री और आय के सम्बन्ध में जानकारी ली और दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी को निर्देशित करते हुए कहा कि इसी तरह से अन्य दिव्यांगजन को भी प्रोडक्ट बनाने हेतु प्रेरित किया जाये जिससे कि वह अपनी आय बढ़ाकर रोजगार से जुड़ सकें।




