Sonbhadra News : डीएम ने शहरी आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज न्यू कालोनी राबर्ट्सगंज स्थित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में.....so

sonbhadra
5:44 PM, September 4, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज न्यू कालोनी राबर्ट्सगंज स्थित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में बच्चे का टीका लगाने व इलाज कराने आये मरीजों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल के दवा वितरण कक्ष, चिकित्सा प्रभारी कक्ष का निरीक्षण करने के उपरान्त आने वाले मरीजों से सम्बन्धित रजिस्टर का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के मौके पर यूएचडब्लूसी पर तैनात डॉ0 संग्राम सिंह, पूजा ए०एन०एम० एवं सपोर्ट स्टाफ उपस्थित मिला। वहीं डॉ0 संग्राम सिंह के द्वारा 35 ओपीडी की गई थी जबकि ANM नमिता होरो व पूजा द्वारा 5 टीकाकरण व 7 मरीजों के BP व शुगर जाँच किया जा चुका था।
जिलाधिकारी ने डाक्टर एवं समस्त कर्मचारियो निर्देशित किया कि आवश्यक औषधियाँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें, ससमय अस्पताल खोले जाने के साथ ही अस्पताल परिसर की बेहतर तरीके से साफ-सफाई भी कराया जाये।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, ACMO डॉ0 प्रेमनाथ, चिकित्सा प्रभारी सहित अस्पताल के कार्मिकगण उपस्थित रहे।




