सोनभद्र । सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया-2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक प्रदर्शनी दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक के लिए आर0टी0एस0 क्लब राबर्ट्सगंज परिसर में सूचना विभाग द्वारा स्थापित करायी गयी 15 दिवसीय प्रदर्शनी का पूर्व क्षेत्रिय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चन्द्र श्रीवास्तव व विधायक सदर भूपेश चौबे,चेयरमैन नगर पालिका परिषद रूबी प्रसाद, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, मण्डल प्रभारी कमलेश चौबे, जिला प्रभारी भाजपा अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।