Sonbhadra News : व्यापार बंधु की बैठक में जिलाध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
व्यापार बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने जिलाधिकारी को जीएसटी एमनेस्टी योजना के सरलीकरण एवं विद्युत समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा।

sonbhadra
2:38 PM, November 2, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने जिलाधिकारी को जीएसटी एमनेस्टी योजना के सरलीकरण एवं विद्युत समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में रॉबर्ट्सगंज में जीएसटी एमनेस्टी हेल्प डेस्क स्थापित करने, प्रमुख बाजारों में जागरूकता एवं विद्युत सुरक्षा कैंप आयोजित करने, योजना के दौरान व्यापारियों के अनावश्यक उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा पोर्टल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की गई।
जिलाधिकारी ने मांगों को व्यावहारिक बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।




