राष्ट्रीय अधिवेशन में AIPTF से जुड़े सभी प्रदेशों के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे जिसमें वर्तमान समय में चल रही शिक्षकों की प्रमुख समस्या 2011 से पूर्व शिक्षकों की टेट अनिवार्यता को समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाली, पैरा टीचरों/शिक्षामित्रों/अनुदेशकों को नियमित करने,देश के सभी प्रदेशों में वेतन विसंगति को दूर करते हुए केंद्र के समान वेतनमान देने एवं शिक्षकों की अनेक समस्याओं पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी समस्याओं को लेकर जल्द ही अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिलकर समस्या का निस्तारण कराने हेतु वार्तालाप करेगा। सार्थक परिणाम न आने की स्थिति में जल्दी ही देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की जाएगी, जिसमें सभी प्रदेशों के लाखों लाख शिक्षक सम्मिलित होंगे।