Sonbhadra News : जिला पंचायत सदस्य ने गरीबों में वितरित किया कंबल
राबर्ट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेडिया में जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गोंड व ग्राम प्रधान अर्चना सिंह गोंड द्वारा जरूरतमंद वृद्धा विगलांग विधवा महिलाओं को कंबल वितरण किया गया ।
.jpg&w=3840&q=75)
sonbhadra
6:35 PM, January 20, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । राबर्ट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेडिया में जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गोंड व ग्राम प्रधान अर्चना सिंह गोंड द्वारा जरूरतमंद वृद्धा विगलांग विधवा महिलाओं को कंबल वितरण किया गया । कंबल पाकार वृद्ध एवं जरूरतमंद लोग काफी प्रसन्न दिखे तथा जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गौड़ को आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम सुनील सिंह गौड़ के आवास पर ही आयोजित किया गया । जहां गांव से 200 चिन्हित गरीब असहाय वृद्ध एवं विधवा महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरित किया गया ।श्री गौड़ द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । इस मौके पर चंद्रदेव शुक्रवाइजर सिंह गोंड रामचंद्र मुन्नी देवी वार्ड सदस्य, विवेकानंद निषाद कल्लू निषाद चैतू निषाद विजय गोंड और ग्रामीण मौजूद रहे।।




