Sonbhadra News : Gen-Alfa से संवाद करने विद्यालय पहुंची जिलाधिकारी की टीम
जनपद में संचालित परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा छात्र-छात्राओं को संवाद करने के उद्देश्य से अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शांतनु कुमार
सोनभद्र । Gen-Z के बाद अब Gen-Alfa सरकार और प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अधिकारियों से कहा कि वे छात्रों से संवाद करें तो जिलाधिकारी सोनभद्र ने अधिकारियों की बैठक बुलाकर टीम गठित करते हुए उन्हें प्रत्येक सप्ताह कम से कम 5 विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा।
उसी क्रम में गुरुवार को जनपद में संचालित परिषदीय एवं अन्य विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
गुरुवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षण कार्य, मिड-डे मील व्यवस्था तथा विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनके शैक्षणिक स्तर एवं विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिड-डे मील के अंतर्गत विद्यालय में तैयार किए गए भोजन को स्वयं ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता की जानकारी ली। भोजन की तैयारी एवं वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित शिक्षकों एवं रसोइयों को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, कक्ष-कक्षों की स्थिति सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों के पठन-पाठन, उपस्थिति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता नहीं होनी चाहिए। विद्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बहरहाल अधिकारियों के निरीक्षण से एक बात तो तय है कि विद्यालयों की कमियां निकल कर रिपोर्ट में तो आ जायेगी लेकिन बड़ा सवाल यह है कि निरीक्षण में जो कमियां पायी जा रही हैं वे कब तक दुरुस्त करा ली जायेगी यह महत्त्वपूर्ण है । क्योंकि अब तक प्रदेश में Gen-Alfa के जितने भी प्रदर्शन हुए हैं, सभी समस्याओं को लेकर हुए हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि जिलाधिकारी के इस प्रयोग से विद्यालयों में कितने सुधार होते हैं।
सम्बंधित खबर