समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ पर्यवेक्षकों द्वारा कार्य अत्यन्त धीमा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिनका कार्य अब तक 10 प्रतिशत से कम हुआ है, उनको कारण बताआंें नोटिस करते हुए उनके वेतन आहरण पर रोक लगाया जाये। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्य में प्रगति लाया जाये, ई0बी0एल0ओ0 ऐप की डाउनलोडिंग करनी है तािा उस पर सेल्फी भेजनी है, जिससे आनलाईन उपस्थिति सुनिश्चित हो सकें। तहसीलदार दुद्धी की प्रगति खराब पायी गयी, जिस पर निर्देशित किया गया कि आनलाईन उपस्थिति दो दिन में सुनिश्चित किया जाये। डुप्लीकेट मतदाताओं के सम्बन्ध में सुनिश्चित किया जाये कि बी0एल0ओ0 डोर-टू-डोर सत्यापन करेंगें, जो मतदाता सूची में नाम डबल पाया जाता है, उसका विलोपन कर दें तथा ऐसे मतदाता के आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक लिखे, जिससे सही मतदाता की पहचान हो सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से लगे शिक्षक बी0एल0ओ0 के रूप में ड्यूटी लगी है, एफ0एल0एन0 की ट्रेनिंग 29 सितम्बर,2025 के बाद करायी जाये, जिससे पुनरीक्षण का कार्य बाधित न होने पायें। बी0एल0ओ0 द्वारा परिवर्धन, संशोधन, विलोपन की जो सूची बनायी जाये, उसमें लाल पेन से आनलाईन कर दी जाये, कि इन्ट्री बी0ल0ओ0 द्वारा ई0बी0एल0ओ0 ऐप के माध्यम से आनलाईन कर दी गयी है, जिससे डबल इन्ट्री न होने पायें। जिलाधिकारी ने चतावनी दी कि एक सप्ताह के अन्दर 70प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया जाये अन्यथा की दशा में कार्यवाही कर दी जायेगी।