Sonbhadra News : बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने मंत्रोच्चार के साथ किया शुभारंभ

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने विकास खण्ड चतरा के ग्राम पंचायत ढोढरी के पास बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का मंत्रोंच्चार के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया ।

news-img

बेलन नदी के पुनरोद्धार के लिए पूजा करते जिलाधिकारी

sonbhadra

6:13 PM, June 5, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

शान्तनु कुमार 

◆ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अन्तर्गत बेलन नदी के किनारे किया गया वृक्षारोपण

सोनभद्र । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने विकास खण्ड चतरा के ग्राम पंचायत ढोढरी के पास बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का मंत्रोंच्चार के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया । इस दौरान उन्होंने नदी के किनारे एक पेड़ माँ के नाम महाकुंभ-2025 के स्मृति में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौध रोपण किया । इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी जनपदवासी एक पेड़ मॉ के नाम पर आज पौध रोपण कर रहें है। जनपद के सभी अमृत सरोवरों पर भी आज वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में आज बेलन नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है । इसके साथ ही जनपद की घाघर नदी, कर्मनाशा नदी,कनहर नदी आदि नदियों की सफाई हेतु अभियान चलाकर साफ-सफाई की जायेगी । उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है, कोई भी मरा हुआ जानवर नदियों में न फंेके, इससे नदी का जल प्रदूषित होता है, प्रकृति ने एक व्यवस्था की है कि नदियां स्वयं अपने आप को स्वच्छ कर लेती हैं । जनपद सोनभद्र में आज नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसके साथ ही जनपद के छोटे नाले की सफाई का कार्य भी वृहद स्तर पर कराया जायेगा, जिससे कि बरसात का पानी नदियों व नालों में पानी इकठ्ठा हो और जल के स्तर में सुधार हो सकें । उन्होंने कहा कि हर वर्ष 5 जून हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम पर्यावरण के संतुलन के कैसे बेहतर बनायें, पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने के लिए पौध रोपण करना एक महत्वपूर्ण कदम है । उन्होंने कहा कि सभी एक वृक्ष मॉ के नाम अवश्य लगायें और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहें तथा रोपित पौधों को संरक्षित करने का कार्य भी करें। पौध रोपण का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा, यह कार्यक्रम आज तक ही सीमित नहीं रहेगा, स्वस्थ्य पर्यावरण भी स्वस्थ्य जीवन की नीव है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी  जागृति अवस्थी, उप जिलाधिकरी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, डी0एफ0ओ0 राबर्ट्सगंज कुंज बिहारी वर्मा, जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, डी0एसी0 एन0आर0एल0एम0 सरिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, अधिकारीगण, ग्राम प्रधान व भारी संख्या में नागरिकगणों ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत वृक्षारेापण किया ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.