Sonbhadra News : जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया विशेष संचारी अभियान का शुभारम्भ

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरुकता रैली निकाली गई....

news-img

हरी झंडी दिखाकर विशेष संचारी माह अभियान का शुभारम्भ करते डीएम व अन्य....

sonbhadra

11:04 AM, April 1, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में आशा, आंगनबाड़ी, नगर पालिका के कर्मचारी तथा नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। वहीं नगर भ्रमण कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुँचने पर रैली का समापन हुआ।

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि "संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए हम सभी को प्रभावी कदम उठाने होंगे, जिससे जिला संचारी रोगों से मुक्त हो सके।"

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि "जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस दौरान 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर ध्यान दिया जाएगा।"

नोडल अधिकारी डॉ0 प्रेमानाथ ने बताया कि "दस्तक अभियान के दौरान प्रशिक्षित आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षण व उनसे बचाव की जानकारी देंगी। आशा कार्यकर्ता दिमागी बुखार के लक्षणों व उपचार के विषय में समुदाय को जागरूक करेंगी। मलेरिया जांच में भी आशा का सहयोग लिया जाएगा।"

जिला मलेरिया अधिकारी आर0के0 सिंह ने बताया कि "आशा कार्यकर्ता बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत या परेशानी की शिकायत वाले रोगियों को भी चिह्नित करेंगी।"

इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी, डीपीआरओ नमिता शरण, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, एसीएमओ डॉ0 गुलाब शंकर यादव, डॉ0 सूबेदार प्रसाद, डॉ0 जे0पी0 सिंह, मलेरिया कंसलटेंट शुभम सिंह, मलेरिया निरीक्षक देवाशीष पाण्डेय, पी0के0सिंह, अनिल दुबे, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट मनोज सहित आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रही।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.