Sonbhadra News : राजाराम महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में जिलाधिकारी ने गरीबों को बांटा कंबल
ग्राम भरहरी में बुधवार को राजा राम महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया गया । विद्यालय के संस्थापक राज्यसभा सांसद राम सकल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

गरीब महिला को कम्बल देते जिलाधिकारी
sonbhadra
4:09 PM, January 15, 2025
रविंद्र नाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल । ग्राम भरहरी में बुधवार को राजा राम महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया गया । विद्यालय के संस्थापक राज्यसभा सांसद राम सकल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सुदूर क्षेत्र में महाविद्यालय खुल जाने से इस क्षेत्र के गरीब आदिवासी एवं दबे कुचले लोगों को बाहर पढ़ने जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा । इस बेहतरीन कार्य के लिए जिलाधिकारी ने राज्यसभा सांसद राम सकल को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया । इस मौके पर जिलाधिकारी ने महाविद्यालय में अच्छे नम्बरों से पास छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया । साथ ही कार्यक्रम में आये गरीब लोगों को कम्बल भी वितरित किया । बेहताशा पड़ रही ठंड में कम्बल पाकर गरीब महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे ।
जिज़ मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल पांडे, ओबरा एसडीएम विवेक सिंह एवं क्षेत्र की तमाम जनता उपस्थित रहे ।




